छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक शादी समारोह उस समय भावुक मोड़ पर पहुंच गया जब वरमाला की रस्म के बीच अचानक माहौल बदल गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन स्टेज पर पहुंची, लेकिन दूल्हे के गले में माला डालने की बजाय अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी और फिर वहां से हट गई।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
इस दृश्य से पूरा मंडप कुछ पल के लिए सन्न रह गया। दूल्हा और उसके परिजन यह सब देख कर स्तब्ध रह गए, किसी को यकीन नहीं हुआ कि पल भर में सब कुछ बदल जाएगा। जानकारी के अनुसार, इसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे रिश्तों, दबाव और भावनाओं के टकराव के तौर पर देख रहे हैं।
READ MORE: विकास की गंगा बहेगी… Pm मोदी कल देंगे बड़ी सौगात, आम जनता को होगा फायदा
बैरंग लौटी बारात
आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि युवती का पहले से उस युवक से प्रेम संबंध था। लड़की ने परिवार वालों को यह बात बताई लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। मजबूरन लड़की ने शादी करने के लिए हामी भर दी। घटना के बाद परिजनों ने युवती और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। शादी की सारी रस्में धरी की धऱी रह गई और बारात बेरंग लौट गई।
देखें वीडियो:-
https://www.instagram.com/reel/DXwp0xEo8qJ/?igsh=MWtkOXlocWFuZnhqdQ==
