IND VS IRE: आज इंडिया और आयरलैंड के बीच दूसरा टी 2 मैच खेला जा रहा है। इस मैच में से वैैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीदें थी लेकिन फैंस को अब भी थोड़ा और इंतजार करना होगा क्यों कि इस बार भ 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी को प्लेंइिग 11 में नहीं चुना गया है।
इन दो खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू
आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच में भले ही अय्यर और गंभीर ने वैभव को मौक नहीं दिया लेकिन प्रिंस यादव और श्रुयांस शेडगे का इंटरनेशनल डेब्यू आज हो गया है। यादव ने अपने डेब्यू मैच में आयरलैंड के कप्तान का विकेट भी झटका लिया है। वहीं श्रुयांश 5 की इकॉनामी के साथ गेंदबाजी कर रहे है।
खबर लिखे जाने तक आयरलैंड ने 13.4 ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने एक-एक विकेट लिया है। कप्तान अय्यर को किसी भी हालत में ये मैच जीतना पडे़गा नहीं तो उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
