दिनांक 05 जून 2026 पीएमश्री, पं. आर. डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में रूम टू रीड के “समानता के लिए जीवन कौशल” (LSEP) कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान पाठक समृद्धि यादव, शिक्षक(योगेश्वरी साहू, श्वेता होसमानी, हंसराम साहू एवं पूनम राठौर) एवं कक्षा 6 &7 के विद्यार्थियों की सहभागिता से विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वृक्षारोपण करवाया गया तथा वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका एवं मानव जीवन के लिए उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को RRR (Reduce, Reuse, Recycle) की अवधारणा से अवगत कराते हुए पौधों एवं वृक्षों के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण बचाने के उपायों पर चर्चा की गई।
साथ ही सस्टेनेबिलिटी (Sustainability) एवं सतत विकास की अवधारणाओं को विद्यालयीन पाठ्यक्रम से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उनके महत्व के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषयक पोस्टर एवं चित्रों का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि वे वृक्षों की रक्षा करेंगे, उनकी देखभाल करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुंचाएंगे। विद्यार्थियों ने वृक्षों को गले लगाकर प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। 🌱🌍🌳
