‘आप अपना धर्म अपने पास रखिए…’, हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ने का किया ऐलान, कहा- मैं कोई मां सीता नहीं हूं कि अग्नि परीक्षा दूंगी

महाकुंभ के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या बनकर चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल रहे अपने हालिया बयान में हर्षा ने साफ कहा है कि वह अब धर्म के रास्ते को छोड़ना चाहती हैं।

आप अपना धर्म अपने पास रखिए

हर्षा रिछारिया ने कहा, “मैं कोई मां सीता नहीं हूं कि अग्नि परीक्षा दूंगी। आप अपना धर्म अपने पास रखिए।” उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से उन्हें लगातार विरोध और सवालों का सामना करना पड़ा। लोग बार-बार उन पर आरोप लगाते रहे कि वह पैसे के लिए धर्म के रास्ते पर आई हैं।

READ MORE: क्या बना दिया भाई… BORDER 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, सनी देओल ने फिर दिखाया अपना दमखम

मैं वह मानसिक रूप से परेशान हो गईं।

हर्षा का कहना है कि धर्म में आने से पहले वह एक ब्लॉगर के तौर पर अच्छी कमाई कर रही थीं, लेकिन धर्म के मार्ग पर चलने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई। “आज मेरे पास उधारी के अलावा कुछ नहीं बचा है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि धर्म के रास्ते पर चलते हुए उन्हें बार-बार रोका गया, टोका गया और उनकी नीयत पर सवाल उठाए गए, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गईं।

READ MORE: CM साय ने दी करोड़ों की सौगात, 71 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, 200 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

इन्हीं कारणों से अब उन्होंने धर्म के मार्ग को छोड़ने का फैसला किया है। हर्षा रिछारिया का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *