विकास की गंगा बहेगी… Pm मोदी कल देंगे बड़ी सौगात, आम जनता को होगा फायदा

लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन हरदोई से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देंगे। पीएम कल 594 किलोमीटर लंबे व 6-लेन (8-लेन तक विस्तारित) गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट शेयर करके इसकी जानका दी है।

सीएम योगी ने किया पोस्ट

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भक्त प्रह्लाद की तपोभूमि हरदोई से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को कल नई गति प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से 594 किलोमीटर लंबे व 6-लेन (8-लेन तक विस्तारित) गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण होगा।

यह एक्सप्रेस-वे देश में विश्वस्तरीय अवसंरचना के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। गांव, किसान, उद्यम और युवाओं को जोड़ने वाली यह ‘जीवन रेखा’ अवसरों को दूरी से मुक्त करेगी और विकास को गति देगी। प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन एवं प्रदेश वासियों को बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *