Awarapan 2 Teaser: एक्शन के साथ इमोशन का तड़का, इस बार सबको खा जाएंगे इमरान हाशमी

Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म अवारापन 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इमरान हाशी लगभर एक दशक के बाद फिर से शिवम के किरदार में दिखाई देंगे। टीजर में पुराने वाली अवारापन की आत्मा बसती है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने के लिए मजबूर कर देगी।

दिशा पाटनी लीड रोल में

इस बार फिल्म में श्रिया सरन की जगह दिशा पाटनी दिखाई देने वाली है। टीजर में उनका पहला लुक शेयर किया गया है, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा है। इस बार फिल्म के स्केल को दोगुना बड़ा दिया गया है। फिल्म में कई सारे एक्शन सीक्ववेंस नजर आ रहा है। रिंग वाला सीन फिल्म के टीजर का हाइलाइट होने वाला है। जिसमें इमरान हाशमी सिक्स पैक एब्स दिखा रहे है।

इमरान हाशमी का स्क्रीन प्रेंजेस तगड़ा

डायरेक्टर नितिन कक्कड़ ने टीजर लेवल पर फैंस को निराश नहीं किया है। इमरान हाशमी के स्क्रीन प्रेंजेस को अच्छे से कैरी किया है। उनके संवाद और पिछे चलने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक क्लासी लग रहा है। ओवर आल टीजर में कुछ खराबी नहीं है। इमरान हाशमी का इमोशन और एक्शन फिल्म के टीजर को नेकस्ट लेवल पर ले जाने का काम करता है।

सनी देओल से होगा मुकाबला

अवारापन 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिली होने वाली है। इसका क्लैश सनी देओल की बहुप्रतिक्षित फिल्म बटवारा 1947 के साथ होने जा रहा है। बटवारा का बज फिलहाल तो कुछ खास नहीं है, जिसका फायदा जरूर इस फिल्म को मिल सकता है। टीजर लेवल पर बात की जाए तो बटवारा 1947 की तुलना अवारापन 2 का टीजर ज्यादा अच्छा है। कौन फिल्म कितना कलेक्शन करेगी ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *