आज भाजपा का नकाब उतरा… सचिन पायलट ने BJP पर साधा निशाना, कहा- वे मनमाने तरीके से परिसीमन करना चाहते थे।

रायपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण, आज जो भाजपा का नकाब उतरा है, महिला आरक्षण के नाम पर वे मनमाने तरीके से जनगणना से पहले परिसीमन करना चाहते थे। उसमें न केवल दक्षिण भारत बल्कि हर छोटे राज्य की राजनीति को नुकसान था।

तीन सालों तक नोटफिकेशन क्यों जारी नहीं किया

सीधा सवाल ये है कि 2023 में जब पूरी संसद ने सर्वसम्मति से महिला आरक्षण बिल पास किया था तो तीन सालों तक सरकार नोटिफिकेशन क्यों नहीं लेकर आई?…मजाक की बात ये है कि पूरे देश में मोर्चा निकाला जा रहा है कि हम(कांग्रेस) महिलाओं के विरोध में है।

READ MORE: व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे

एग्जिट पोल पर उन्होंने कहा कि हमें इंतजार करना चाहिए। मैं मानता हूं कि हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। असम में हमने अच्छा चुनाव लड़ा है, उम्मीद करता हूं कि परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। एग्जिट पोल चाहें हमारे पक्ष में हों या विरोध में, हम इस पर कभी टिप्पणी नहीं करते…मैं आशावान हूं कि नतीजे अच्छे आने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *