नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में घूमने गए दोस्तों ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद युवक को पहाड़ से धक्का देकर उसकी जान ले ली। अल्मोड़ा निवासी बालादत्त उपाध्याय ने तल्लीताल थाने में दी तहरीर देते हुए कहा कि उनका भाई दिनेश उपाध्याय (33) भुजियाघाट स्थित एक रिजॉर्ट में कार्यरत था। वह अपने सहकर्मी रोहित बिष्ट के साथ नैनीताल घूमने गया था जहां रोहित ने अपने दो दोस्तों कमल सिंह बिष्ट और रोहित सिंह बिष्ट से उसकी मुलाकात कराई।
पहले मारपीट की और पहाड़ी से नीचे धक्का दिया
उसी रात करीब आठ बजे के बाद से दिनेश का परिवार से संपर्क नहीं हो पाया। तब दिनेश की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। कई दिन बाद मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी कमल सिंह बिष्ट ने बताया कि चारों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद तीनों ने मिलकर दिनेश के साथ मारपीट की और उसे पहाड़ी से नीचे धक्का दे दिया।
READ MORE: बिरयानी बली काल… एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान, मचा हड़कंप
खोजबीन में दिनेश का शव सड़क से लगभग 90 मीटर नीचे खाई में बरामद हुआ। SHO मनोज नयाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर कमल सिंह बिष्ट, रोहित बिष्ट और रोहित सिंह बिष्ट के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।
