तो क्या ये फिल्म छावा को… रिलीज से पहले ही Raja Shivaji ने मचाया तहलका, फैंस बोले- इसके आगे साउथ भी फेल

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Raja Shivaji को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म को रितेश ने जियो स्टूडियों के साथ मिलकर लगभग 100 करोड़ के बजट में बनाया है। Raja Shivaji एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसको लेकर फैंस के बीच भयंकर क्रेज देखने को मिल रहा है।

रितेश देशमुख बने राजा शिवाजी

Raja Shivaji फिल्म को रितेश देशमुख ने ही डायरेक्ट किया है। एक्टर इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को मिक्स रिस्पांस मिला है लेकिन मराठी ऑडियंस के बीच इस फिल्म को लेकर पारा हाई है। Raja Shivaji अपने पहले ही दिन कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। ट्रेंड पंडितों का मानना है कि Raja Shivaji अपने पहले दिन कम से कम 16 से 20 करोड़ की ओपनिंग लेगी।

READ MORE: Border 2 Day 1 Collection: सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस में लाई सुनामी, पहले दिन Border 2 ने कर ली छप्परफाड़ कमाई

मराठी बॉक्स आफिस लगाएगी आग

Raja Shivaji में रितेश के अलावा संजय दत्त अजफल खान के रोल में दिखाई देंगे। संजय के अलावा अभिषेक, विद्या बालन, महेश मांजेकर, सचिन खेडकर, अमोल गुप्ते और बोमन ईरानी दिग्गज एक्टर दिखाई देंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रितेश देशमुख ने मराठी सिनेमा में लय भारी, मौली और वेड जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। Raja Shivaji फिल्म से भी एक्टर को काफी ज्यादा उम्मीदें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *