अरे भाई… सोनम रघुवंशी के केस में खेला, तकनीकी मिस्टेक ने ऐसे दिलाई जमानत

हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने वाली उसकी नई नवेली दुल्हन रही सोनम को जमानत एक तकनीकी मिस्टेक का परिणाम रही। उस पर BNS की धारा 103(1) लगनी थीं मगर दावा किया जा रहा है की इस गंभीर धारा के स्थान पर IPC की धारा 403 (1) लग गई। यह धारा सम्पत्ति में बेईमानी की है। इस धारा में सोनम को आसानी से ज़मानत मिल गई।

पति को उतारा था मौत के घाट

बता दें कि 11 माह पहले इंदौर से हनीमून मनाने मेघालय गए राजा रघुवंशी की हत्या कराने वाली उसकी दुल्हन सोनम रघुवंशी को अदालत से ज़मानत मिल गई है। यह हत्या उसने अपने बॉयफ्रेंड राज व उसके दोस्तों संग मिलकर कराई थी। राजा की हत्या के बाद किडनेप मानी जा रही सोनम ने इंदौर के पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। 3 अन्य हत्यारोपी भी अरेस्ट हुए थे।

READ MORE: बिरयानी बली काल… एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान, मचा हड़कंप

कहानी में झोल से पकड़ी गई थी सोनम

बता दे की राजा की लाश खाई में मिली थी। सोनम लापता थी। राजा की हत्या तेज़ धार वाले हथियार से काटकर की गई थी। उस समय आशंका थी की बदमाश राजा की हत्या करके उसकी दुल्हन को किडनेप कर ले गए। मगर यह खेल कुछ और ही निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *