बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा… लाखों के मादक पदार्थ के साथ नश के तस्कर गिरफ्तार, अब जेल में पीसेंगे चक्की

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 13 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये बताई जा रही है।

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की

जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने सघन चेकिंग और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ यह बड़ी सफलता हासिल की।

READ MORE: बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा… लाखों के मादक पदार्थ के साथ नश के तस्कर गिरफ्तार, अब जेल में पीसेंगे चक्की

3 किलो 152 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में फारूख, वंश उर्फ वद्दू, विशाल, असलम और सुनील कुमार शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 9 किलो 846 ग्राम डोडा पोस्त और 3 किलो 152 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

READ MORE: ऐसे दोस्त किसी को न मिले… पहाड़ से धक्का देकर जिगरी की ले ली जान, परिजनों में मचा कोहराम

3 किलो 152 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे और आसपास के इलाकों में नशे की सप्लाई करते थे। बरामद मादक पदार्थों की बाजार में कीमत करीब 6.5 लाख रुपये आंकी गई है। कोतवाली नगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *