Raja Shivaji Collection: सिनेमाघरों में Raja Shivaji धूम मचा रही है। इस फिल्म को फैंस की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है। एक मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पूरे महराष्ट्र में तहलका मचा दिया है। जिसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते है कि फिल्म ने एक हफ्ते में ही मराठी सिनेमा के सारे रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है।
एक हफ्ते में कमाए 57 करोड़ 70 लाख
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक Raja Shivaji ने शुरूआती सात दिनो में 57 करोड़ 70 लाख की कमाई कर ली है। जिनमें से आधे से ज्यादा कमाई फिल्म ने महराष्ट्र से की है। Raja Shivaji की कहानी लोगों को खूब भा रही है। फिल्म के डायरेक्टर रितेश देशमुख ने इस चैप्टर में बांटा है। जिसके चलते लोगों को इस फिल्म को समझने में आसानी हो रही है क्यों कि Raja Shivaji हालिया रिलीज हुई पीरियड फिल्मों से काफी अलग है।
READ MORE: तो क्या ये फिल्म छावा को… रिलीज से पहले ही Raja Shivaji ने मचाया तहलका, फैंस बोले- इसके आगे साउथ भी फेल
ऱितेश देशमुख का डायरेक्शन कमाल
Raja Shivaji फिल्म में छावा जैसी मास अपील तो नहीं है लेकिन स्टोरी काफी जानदार है। रितेश देशमुख ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी की रणनीति को काफी बारीकी से दिखाने का प्रयास किया है। फिल्म में युद्ध के कई सीन भी है लेकिन इंटरवल की बाद वाली फाइट सीन काफी तगड़ी लगी है। रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महराज के रोल में वो काफी जंच रहे है। संजय दत्त ने अफजल के रोल के साथ जस्टिफाई किया है। उन्हें क्रूर तो दिखाया गया है लेकिन उनके हिस्से कोई यादगार फाइटिंग सीन नहीं है। जो उनके जैसे तगड़े विलेन के साथ थोड़ी नाइंसाफी लगती है।
READ MORE: Border 2 Day 1 Collection: सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस में लाई सुनामी, पहले दिन Border 2 ने कर ली छप्परफाड़ कमाई
विद्या बालन ने किया लाजवाब काम
Raja Shivaji में रितेश और संजय के अलावा विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जनेलिया देशमुख, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते जैसे दिग्गज मराठी एक्टर भी दिखाई दे रहे है। जिनका काम फिल्म में काफी लाजवाब है। विद्या बालन ने पूरी फिल्म में सबसे ज्यादा इंप्रेस किया है। उनके सारे सीन काफी दमदार है। इन सब के अलावा फिल्म में सलमान खान का छोटा सा लेकिन दमदार कैमियो भी है, जो सल्लू फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
READ MORE: सनी देओल की BORDER 2 ने मचाई गदर, पहले ही दिन तोड़ दिया कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड, कमाई जानकर कोमा में हेटर्स
अजय-अतुल का तगड़ा म्यूजिक
राजा शिवाजी स्टोरी, डायरेक्शन और एक्टिंग के मामले में कमतर नजर आ सकती है लेकिन इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक टॉप नाच है। अजय-अतुल ने काफी तगड़ा म्यूजिक दिया है, जो मामूली से मामूली सीन को इलिवेट करने का काम करता है। अजय अतुल का मराठी साउंड ट्रैक इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है, जो कहीं पर भी आपको निराश नहीं करती है।
