निराश होने की आवश्यकता नहीं… भूपेश बघेल ने 10वीं-12वीं के छात्रों को दिया संदेश, कहा- परिणाम आपकी मेहनत का एक पड़ाव मात्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। इसी बीच प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले प्रदेश के सभी होनहार छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएँ।

परिणाम आपकी मेहनत का एक पड़ाव मात्र

पूर्व सीएम बघेल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आपकी यह सफलता आपके कठिन परिश्रम तथा आपके शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। जो विद्यार्थी इस बार अपेक्षा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं कर सके हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा का परिणाम आपकी मेहनत का एक पड़ाव मात्र है।

READ MORE: श्रेयस की वजह से… RCB से मिली हार पर भड़के अक्षर पटेल, PKBS को ठहराया जिम्मेदार

याद रखें, एक अंकसूची आपका भविष्य तय नहीं करती, बल्कि आपका संकल्प एवं सतत् प्रयास ही आपको जीवन में सफल बनाता है। आप सभी के सुखद और स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करता हूँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *