श्रेयस की वजह से… RCB से मिली हार पर भड़के अक्षर पटेल, PKBS को ठहराया जिम्मेदार

Axar Patel lashes out at PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली बुरी हार से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश है। उन्होंने इस हार का जिम्मेदार श्रेयस अय्यर और उनकी टीम पंजाब किंग्स को ठहराया। अक्षर पटेल ने कहा कि हमने पंजाब किंग्स के सामने 264 रन का टारगेट दिया था। इतना स्कोर खड़ा करने के बाद भी हम जीत नहीं पाए। जिससे पूरी टीम का मनोबल गिरा हुआ था। जिसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने हमारी टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई।

दिल्ली 75 पर आल आउट

बता दें कि कल दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच खेला गया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवर में 75 रन बनाकर आल ऑउट हो गई। दिल्ली की टीम बेगलुरू के गेंदबाजों के सामने टीक नहीं पाई। पिछले मैच के हीरो रहे केएल राहुल और नीतीश राणा एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान अक्षर पटेल, समीर रिजवी और ओपनर साहिल जीरो पर आउट हो गए।

READ MORE: तो क्या RR हार जाएगी… पंजाब किंग्स के साथ RR की टक्कर,

RCB के गेंदबाजों ने उड़ाया गर्दा

भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने अपने गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया। हेजलवुड ने 3.5 की ईकानॉमी से गेंद डाली और चार विकेट झटक लिए। वहीं स्वींग किग भुवनेश्वर ने 1.67 इकॉनामी से गेंज डाली और दिल्ली के तीन सूरमाओं को चलता किया। ले देकर अभिषेक पोरल 30 रन बना पाए और टीम को स्कोर 75 पहुंच पाया।

READ MORE: फिर तो हमारी जीत पक्की… टी 20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के 2 खिलाड़ियों ने उड़ाया गर्दा, न्यूजीलैंड की कर दी हालत पस्त

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉय़ल चैंलेजर्स बेंगलुरू ने पावर प्ले में तगड़ी बल्लेबाजी की और 39 गेंदो पर ही टारगेट चेस कर लिया। दिल्ली के गेंदबाज बेगलुरू जैसा जलवा नहीं दिखा पाए। इस दौरान उन्होंने केल नथन एलिस का विकेट लिया। किंग कोहली 23 ओर देवदत्त पड्डिकल 34 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इसी के साथ दिल्ली प्वाइंट टेबल में सातवे नंबर पर चली गई। जबकि कोहली की रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरू 12 प्वाइंट के साथ नंबर दो पर काबिज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *