Rajya Sabha Election 2026 : NDA का 22 सीटों पर कब्जा, विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान, जानें कौन कहां से हुए निर्वाचित

Rajya Sabha Election 2026 : डेस्क, मोहम्मद शाजान देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी हैं। एनडीए को 22 सीट तो वहीं विपक्ष को 15 सीटों पर जीत मिली हैं। इसमें सात राज्यों में 26 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए है। इससे पहले NDA के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थी। आइए एक नजर डालते है कौन किस सीट से राज्यसभा पहुंचा…

भारत के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों का चुनावी रिजल्ट सोमवार को घोषित हुआ। जिसमें एनडीए ने 22 और विपक्ष ने 15 सीटें जीतीं हैं। इन 37 सीटों में से 26 पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए है। पिछली बार की तुलना में एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ। पहले NDA के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं।

इन 3 राज्यों की 11 सीटों पर हुई वोटिंग

वहीं तीन राज्य बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर चुनाव कराए गए थे। इनमें से 9 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी या एनडीए समर्थित पार्टी ने कब्जा जमाया है। विपक्ष के खाते में 2 सीटें गई। बिहार में विपक्ष के 4 विधायक वोट डालने ही नहीं पहुंचे। जिसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिला। वहीं हरियाणा और ओडिशा में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।

बिहार की सभी पांचों सीटों पर NDA की जीत

बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए ने कब्जा जमाया है। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम राज्यसभा पहुंचे। हरियाणा में बीजेपी कांग्रेस को एक-एक सीट मिली। BJP के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध सदन पहुंचे। वहीं ओडिशा की 4 सीटों में से 3 पर एनडीए और बीजू जनता दल के खाते में एक सीट गई। बीजेपी के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजद के संत्रुप्ता मिश्रा ने विजयी हासिल की।

इन 7 राज्यों में 26 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए

छत्तीसगढ़ की दो सीटों में से एक पर एनडीए और एक सीट पर विपक्ष के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। NDA से लक्ष्मी वर्मा और विपक्ष की ओर से एक बार फिर से फूलो देवी नेताम को राज्यसभा भेजा गया हैं।

महाराष्ट्र की 7 सीटों में से 6 पर एनडीए या एनडीए समर्थित पार्टी ने कब्जा जमाया। जिसमें विनोद तावड़े, माया इवनाते, रामराव वडुकुटे, पार्थ पवार, ज्योति वाघमारे, रामदास अठावले शामिल हैं। वहीं विपक्ष से सिर्फ शरद पवार राज्यसभा पहुंचे।

तमिलनाडु की 6 सीटों में 2 पर एनडीए और 4 सीटों पर विपक्ष को विजयी मिली। NDA से एम थंबीदुरई और अंबुमणि रामदास तो वहीं विपक्ष से तिरुची शिवा, जे रविंद्रन, एल के सुदीश और क्रिस्टोफर तिलक राज्यसभा पहुंचे।

पश्चिम बंगाल में भी एनडीए से ज्यादा विपक्ष का दबदबा देखने को मिला। NDA के मात्र राहुल सिन्हा ने जीत हासिल की। वहीं विपक्ष से चार उम्मीदवार राजीव कुमार, बाबुल सुप्रियो, मेनका गुरुस्वामी और कोएल मलिक उच्च सदन पहुंचे।

असम की तीनों सीटों पर NDA का कब्जा रहा। जोगेन मोहन, तेरोस गोवाला और प्रमोद बोरो राज्यसभा पहुंचे। तेलंगाना की दो सीटों पर विपक्ष के अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी निर्विरोध निर्वाचित हुए। हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर विपक्ष के अनुराग शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

16 मार्च को 11 सीटों पर हुआ चुनाव

आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान किया था। इनमें से 26 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, क्योंकि इन सीटों पर जितनी सीटें थीं उतने ही उम्मीदवार मैदान में थे। बाकी 11 सीटों पर 16 मार्च 2026 को वोटिंग हुई और इसी दिन रिजल्ट जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *