हो गया चुनाव का ऐलान… 5 राज्यों की 824 सीटों पर मचेगा घमासान, कहां कितनी सीट और किसका है कब्जा ? एक क्लिक में जानें मतदान की तारीख से लेकर सब कुछ

मोहम्मद शाजान, डेस्क। Election Date 2026: भारत के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने इलेक्शन को लेकर समय सारिणी जारी कर दी है। इसी के साथ इन पांचों राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गई है। इसके अलावा छह राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा हुई है। आइए एक नजर डालते है चुनावी तारीखों पर…

इन राज्यों में होगा चुनाव

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव होने हैं। इन सभी राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक दल तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीदवारों की तलाश, पार्टी का घोषणा पत्र और चुनाव प्रचार को लेकर बैठकों को दौर शुरू हो गया है।

चुनाव समय सारिणी

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले फेस में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल में 9 अप्रैल, असम में 9 अप्रैल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होंगे। इन पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई 2026 को घोषित किया जाएगा।

कहां कितनी सीट-किसका कब्जा ?

पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीट है। वर्तमान में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के पास 213, बीजेपी की 77 और अन्य की 4 सीट हैं। तमिलनाडु में कुल 234 सीटें है। यहां 133 पर डीएमके और 66 सीटों पर एआईएडीएमके, 18 सीट पर कांग्रेस और 17 सीटों पर अन्य के विधायक हैं। केरल में कुल 140 सीटों में से सीपीआई (एम) की 62 सीट, कांग्रेस की 21, सीपीआई की 17 और अन्य की 40 सीट हैं। असम में 126 विधानसभा सीटें है। जिनमें से 60 सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस 29, एआईयूडीएफ 16 और अन्य का 21 सीटों पर कब्जा है। पुडुचेरी में कुल 30 सीटें है। जिनमें एआईएनआरसी की 10 सीट, डीएमके की 6 सीट, भाजपा की 6 सीट और अन्य की 8 सीटें है।

किस राज्य में कितने वोटर

पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं। तमिलनाडु में 5.67 करोड़, केरल में 2.70 करोड़, असम में 2.5 करोड़, केरल में 1.31 करोड़ और पुडुचेरी में कुल 9.44 लाख वोटर्स है।

पांचों राज्यों का इस दिन खत्म हो रहा कार्यकाल

इन पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026, तमिलनाडु का 10 मई 2026, असम का 20 मई 2026, केरल का 23 मई 2026 और पुडुचेरी का 15 जून 2026 को खत्म हो रहा है।

6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के साथ ही छह राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होगा। गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात की तीन सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट भी 4 मई को जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *