एक जगह मिलेगा सब कुछ… CM साय ने ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ, कहा- 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (CHiPS) द्वारा विकसित ‘सेवा सेतु’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उन्नत ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म सुशासन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

नागरिक घर बैठे ही सहजता से प्राप्त कर सकेंगे

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। आय, जाति, निवास जैसे आवश्यक प्रमाणपत्रों सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ अब नागरिक घर बैठे ही सहजता से प्राप्त कर सकेंगे।

READ MORE: निराश होने की आवश्यकता नहीं… भूपेश बघेल ने 10वीं-12वीं के छात्रों को दिया संदेश, कहा- परिणाम आपकी मेहनत का एक पड़ाव मात्र

हमारे गांव के किसान, श्रमिक, माताएं-बहनें, सभी तक सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और व्हाट्सएप जैसी सुविधाओं को इससे जोड़ा गया है।

हमारा संकल्प है – शासन की हर सेवा सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हर नागरिक तक पहुँचे, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान रूप से पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *