PBKS vs RR Match: आज आईपीएल 2026 का 40वां मैच अनबिटन पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है। क्यों कि वो अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हारकर आई है। जिसके चलते वो प्वाइंट टेबल में तीन से खिसकर एक पर आई गई है।
वहीं पंजाब किंग्स इस मैच को जीतने का प्रयास करेगी। यदि पंजाब के शेर राजस्थान के खिलाड़ियों को पछाड़ देत है तो प्लेऑफ में उनकी एंट्री हो जाएगी। क्यों कि पंजाब किंग्स अभी तक अपना एक मैच भी नहीं हारी है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली इस टीम ने अब तक सात (PBKS vs RR Match) मैच खेले है। जिनमें से 6 में इनको जीत मिली है। वहीं एक मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया जिसमें पंजाब को एक प्वाइंट मिले है। इसी तरह 13 प्वाइंट के साथ पंजाब प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर है।
PBKS vs RR: हेड-टू-हेड (टी20)
- कुल मैच- 30
- पीबीकेएस-13
- आरआर-17
- बेनतीजा-0
READ MORE: IND VS NZ: टीम इंडिया को बड़ा झटका, दोनों स्टार ओपनर हुए FLOP, इशान किशन से फैंस की उम्मीदें
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम अपने गेंदबाज और टॉप ऑर्डर के बेस्टमैन पर निर्भऱ है। यदि मैच में वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल का बल्ला चलता है, तो राजस्थान जीत के नजदीक पहुंची जाती है। जिस मैंच में दोनों ओपनर नहीं चल पाते, उसमें .यह टीम लड़खड़ा जाती है। हालांकि जोफ्रा ऑर्चर, नांद्र बर्गर, रविंद जडेजा और रवि बिश्नोई (PBKS vs RR Match) जैसे गेंदबाज इस टीम के सबसे बड़ी ताकत है। यदि बल्लेबाज अच्छा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएंगे तो ये गेंदबाज भी क्या ही कर पाएंगे।
