मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कॉलेज के छात्र ने खुद को आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन फानन नें अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
एग्जाम फॉर्म जमा करने से इंकार
यह पूरा मामला जिले के बुढ़ाना के DAV डिग्री कॉलेज का है। जहां, कॉलेज में में बीए सेकंड ईयर के छात्र उज्जवल राणा ने कॉलेज कैंपस के अंदर खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन ने बकाया फीस जमा नहीं करने पर उसका एग्जाम फॉर्म जमा करने से इनकार दिया।
छात्र को किया गया अपमानित
मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल ने उसे पीटा और अपमानित भी किया। जिसे युवक बुरी तरह टूट गया और कॉलेज परिसर में ही खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद छात्रों ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचाया लेकिन उज्जवल गंभीर रूप से झुलस गया। उसे नाजुक हालत में दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया।
READ MORE: योगी राज में भाजपा नेता भी सेफ नहीं…सहारनपुर में सोते वक्त भाजपा नेता की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आग लगाने से पहले छात्र उज्जवल राणा ने कहा कि मैं फीस नहीं दे पाया, तो प्रिंसिपल ने मेरा एग्ज़ाम फॉर्म जमा करने से रोक दिया। इधर, इंटरनेट यूजर्स कॉलेज प्रशासन पर बुरी तरह भड़क गया। कई लोगों ने तो प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की भी बात कह दी।
