नियति इतनी बेरहम कैसे… तेज रफ्तार खड़े कैंटर से टकराई, चार चचेरों भाईयों की मौत

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही झटके में एक ही परिवार के चार युवकों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि चारों युवक गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए।

हरिद्वार जा रहे थे चारों युवक

यह पूरा मामला जिले के बुटराड़ा गांव के पास का है। जहां कार में सवार होकर चार चचेरे भाइयों साहिल, आशीष, विवेक और परमजीत गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार खड़े कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चारों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

READ MORE: कॉलेज परिसर में छात्र ने खुद को लगाई आग, प्रिसिंपल ने फीस जमा न करने पर एग्जाम फॉर्म सबमिट करने नहीं दिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि चार युवकों में से दो की शादी होने वाली थी। एक युवक की कल शादी होने वाली थी। जबकि दूसरे की शादी अगले महीने होने वाली थी। पुलिस ने बताया कि चार में से तीन युवक अपने घर के एकलौते बेटे थे।

READ MORE: योगी राज में भाजपा नेता भी सेफ नहीं…सहारनपुर में सोते वक्त भाजपा नेता की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *