क्या जेल जाएंगे श्रेयस तलपड़े? बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ केस दर्ज, करोड़ों की ठगी मामले में फंसे

बागपत। हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ पांच करोड़ की ठगी के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया। श्रेयस के साथ-साथ मशहूर एक्टर आलोक नाथ समेत 22 पर भी केस दर्ज किया गया है।

500 से अधिक लोगों से ठगी

बताया जा रहा है कि बागपत जिले के 500 से अधिक लोगों से द लोनी अर्बन मल्टी स्टाटे क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश कराकर पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 5 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

छानबीन में जुटी पुलिस

एक साल से रकम नहीं मिलने पर निवेशकों और एजेंटों ने बागपत कोतवाली में सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ये दोनों विभिन्न कार्यक्रमों में कंपनी का प्रमोशन करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *