War 2 Trailer : सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चा में है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर भी दिखाई देने वाले हैं। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई हैं। तब से इसको लेकर भयंकर क्रेज देखने को मिल रहा है।
वॉर 2 को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। पहले पार्ट को सिद्धार्थ आनन्द ने डॉयरेक्ट किया था। वार काफी ज्यादा सफल रही। अब इसका दूसरा पार्ट आ रहा है। जिसे भारी भरकम बजट के साथ बनाया गया है। फिल्म को पंद्रह अगस्त के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
वार 2 का क्लेश रजनीकांत की कुली फिल्म के साथ होने जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 25 जुलाई को आने वाला है। फिल्म का ट्रेलर डिसाइड करेगा तो इसकी ओपनिंग कैसे लगेगी। कुली और वॉर 2 के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन देखने को मिलने वाला है।
