‘प्रशासन क्यों इन्हें सुरक्षा देने में असमर्थ रहा…’, टीएस सिंहदेव ने खरसिया हत्याकांड पर सरकार को घेरा, कहा- भाजपा राज में आदिवासी जीवन की कोई क़ीमत नहीं बची

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया में आदिवासी परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई । जिसको लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ने बीजेपी पर जमकर निशान साधा है।

यह सिर्फ़ एक जघन्य अपराध नहीं

टी एस सिंहदेव ने कहा कि खरसिया में आदिवासी परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या और लाशों को घर के भीतर दबाना, यह सिर्फ़ एक जघन्य अपराध नहीं, बल्कि भाजपा राज का असली क्रूर चेहरा है।

भाजपा की मनुवादी सोच में आदिवासी समाज के जीवन की न गरिमा है, न ही सुरक्षा। इस डबल इंजन के सभी चालक आदिवासियों को नज़रअंदाज़ ही नहीं करते, बल्कि उनके अस्तित्व, उनके अधिकारों तक से तकलीफ है।

वरना प्रशासन क्यों इन्हें सुरक्षा देने में असमर्थ रहा? न्यायिक कार्रवाई में इतना विलंब क्यों? भाजपा राज में आदिवासी जीवन की कोई क़ीमत नहीं बची है – यह सिर्फ़ रायगढ़ की नहीं, पूरे आदिवासी समाज की पुकार है।

भूपेश बघेल ने साधा निशाना

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बेहद दुखद!
जब गृहमंत्री ‘एजेंडा फिल्म’ को देखने और उसके प्रमोशन में व्यस्त हैं, ठीक उसी समय रायगढ़ से बहुत दुखद खबर आ रही है.

एक आदिवासी परिवार के चार लोगों की हत्या करके बाड़ी में दफना दिया गया है. पति, पत्नी सहित दो बच्चों की लाश गोबर के ढेर में मिली है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अगर गंभीरता से कानून व्यवस्था पर विचार करना है तो सबसे पहले “रीलबाज” गृहमंत्री को बर्खास्त करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *