Welcome to the Jungle Collection: सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हो गई है। इस फैंस की ओर से मिक्स रिस्पांस मिल रहा है। आधा दर्जन बॉलीवुड के स्टार्स को लेकर बनी ये फिल्म वीकेंड में सिने लवर की सबसे पहली पसंद बनकर उभरी है। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इसका बड़ा उदाहरण है।
2 दिन में 40 करोड़ पार
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्स कि माने तो वेलकम टू द 19 करोड़ 37 लाख और दूसरे दिन 21 करोड़ 4 लाख का कलेक्शन किया। इसी के साथ इस फिल्म ने दो दिन में ही 40 करोड़ की कमाई कर ली है। आज यानि रविवार को भी फिल्म 20 करोड़ प्लस की कमाई करने जा रही है। इसी के साथ शुरूआत तीन दिनों में फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
READ MORE: ND VS IRE: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, श्रेयस और गंभीर पर भड़के फैंस
वेलकम टू द जंगल को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के मेकिंग में ही 3 से 4 साल का समय लगा लेकिन इसका आउटपुट वेलकम वन की तरह किसी भी एंगल से नहीं है। फिल्म को फनी बनाने के चक्कर में मेकर्स कुछ भी कर रहे है। फिल्म के कई सीन्स तो पॉपुलर हिंदी फिल्मों के पैरोडी भी है, जो दर्शकों को इंटरटने तो करती है लेकिन वेलकम ब्रांड को मैच नहीं कर पाती है।
READ MORE: नहीं चले DC के धुरंधर… KKR के गेंदबाजों ने उड़ाया गर्दा, केएल राहुल फिर हुए FLOP
अहमद खान ने इस फिल्म में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बॉलीवुड कलाकरों को लिया है। जिसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, जैकलीन, दिशा पाटनी, रवीना टंडन , जैकी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कृष्णा, किकू शारदा, फरीदा जलाल, किरण कुमार, आफताब शिवदासनी और दलेर मेंहदी जैसे एक्टर्स ने काम किया है।
