हद है भाई… वॉट्सएप पर पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से ट्रिपल तलाक का मामला प्रकाश में आया है। जहां एक युवक ने व्हाट्सएप पर तीन बार तलाक तलाक तलाक लिखकर अपनी पत्नी को मैसेज कर दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना सहित तीन तलाक अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दो साल पहले हुआ था निकाह

यह पूरा मामला जिले के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। जहां एक मुस्लिम महिला ने दहेज प्रताड़ना सहित मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। महिला की शादी दो साल पहले खजराना में रहने वाले एक व्यक्ति से हुआ था। शादी के कुछ दिन अच्छे गुजरे लेकिन बाद में व्यक्ति ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

छानबीन में जुटी पुलिस

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता ने दहेज के लिए अपना मकान तक गिरवी रख दिया। फिर ससुराल पक्ष को पांच लाख रूपए दिए। सामाजिक स्तर को देखते हुए निकाह के वक्त सोने चांदी के गहने और गृहस्थी का सामान भी दिया था। महिला ने बताया कि उसका पति दूसरी शादी करने वाला है। साथ ही पति ने उसके सारे सोने चांदी के जेवर हड़प लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *