Datia Bus Accident: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां सोमवार की शाम नेशनल हाईवे में बस ने बाइक को टक्कर मार दी l टक्कर मारने के बाद बाइक से पेट्रोल निकला और देखते ही देखते बस मेंं आग लग गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
एक महिला की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ बाइक सवार पुरुष की मौत हो गई l जबकि महिला की हालत गंभीर (Datia Bus Accident) है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। इधर, घटना को अंजाम देकर बस चालक औक कंडक्टर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
छानबीन में जुट गई पुलिस
इसी दौरान बस में बैठ लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। सभी लोगों ने जैसे तैसे खुद की जान बचाई और सावधानी पूर्वक बस से बाहर निकले। उसके तुरंत बाद बस आग के गोले में तब्दील (Datia Bus Accident) हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक-कंडक्टर की तलाश में जुट गई।
