टीम इंडिया में मनमानी! मैच हारते ही गौतम पर लगे गंभीर आरोप, लोग बोले- शुभमन के चक्कर में सैमसन का टैलेंट किया जा रहा वेस्ट

IND VS AUS: इन दिनों इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज चल रही है। टीम इंडिया आज दूसरा मैच भी हार गई। दुनिया की सबसे खतरनाक बैटिंग लाइनअप वाली टीम इंडिया 18.5 ओवर्स में आल ऑउट हो गई और 125 रन पह रही सिमट गई। टीम इंडिया को आस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से हरा दिया।

हेड कोच गौतम की ट्रोलिंग

टीम इंडिया को हार मिलते ही सोशल मीडिया में एक बार फिर कोच गौतम गंभीर और वाइस कैप्टम शुभमन गिल की ट्रोलिंग शुरू हो गई। कई इंटरनेट यूजर्स गौतम गंभीर को टीम इंडिया को बर्बाद करने वाला बता दिया। एक यूजर ने अपने एक्स पर लिखा कि गौतम मनमानी कर रहे है। जबरन यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठाकर शुभमन गिल से बैटिंग करा रहे है।

संजू के टैलेंट को किया जा रहा वेस्ट

एक यूजर ने कहा कि सूंज सैमसन जैसे बेस्ट ओपनर को जबरन नंबर 3, 4 और 5 में खिलाया जा रहा है। जबकि वे टी 20 फॉर्मेट के पर्मानेट ओपनर है। अभिषेक शर्मा के साथ उन्होंने कई विस्फोटक पारी खेली केवल शुभमन को टीम में फीट करने के लिए उनको जबरन नीचे भेज दिया। कई लोगों का कहना है कि हर्षित राणा को आलराउंडर बनाने के चक्कर में भारत के सबसे प्रतिभावान गेंदबाज अर्शदीप को टीम से बाहर कर दिया है।

READ MORE: मैं पिछले तीन चार दिनों से… श्रेयस अय्यर की तबीयत को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्रिकेट ने खुद बताई अपनी हालत

हालांकि इन सब चीजों पर कभी भी गौतम और टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले भी श्रेयस अय्यर को टीम में जगह न देने को लेकर भी इनकी जमकर ट्रोलिंग हुई थी। अब देखने वाली बात होगी कि गौतम इन सारे सवालों का जवाब कैसे देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *