बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से यौन शोषण का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने पीड़िता को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद शादी का झांसा देकर 6 साल तक यौन शोषण किया। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई।
शादी से कर दिया इंकार
यह पूरा मामला जिले के गुरूर थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़िता ने 14 सितंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि साल 2019 में आरोपी नीलू यादव ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद लगातार वह मेरा शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान महिला गर्भवती भी हो गई। जब पीड़िता ने अपने प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्चा अपना नहीं बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद हमने केस दर्ज किया और सोमवार को आरोपी नीलू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
