Border 2 Day 1 Collection: सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस में लाई सुनामी, पहले दिन Border 2 ने कर ली छप्परफाड़ कमाई

Border 2 Day 1 Collection: सनी देओल की बहुप्रतिक्षित फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आज इस फिल्म का दूसरा दिन है। सुबह 11 बजे तक इस फिल्म ने करीब 84 लाख टिकट बुकमाय शो पर बेच लिए है। वहीं 13 करोड़ की एडवांस बुकिंग भी कर ली है। जिसे साफ जाहिर होता है कि सनी की ये फिल्म टिकटी खिड़की पर गर्दा उड़ा रही है।

सनी ने मचाया गदर

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श की माने तो बॉर्डर 2 ने अपने पहले दिन 32 करोड़ 10 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ यह सनी देओल की दूसरी तगड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है। इससे पहले साल 2023 में आई गदर 2 ने 40 करोड़ की (Border 2 Day 1 Collection) ओपनिंग ली थी। वहीं साल 2024 में आई जाट ने 10 करोड़ की कमाई अपने पहले दिन की थी। ये सारे आंकड़े नेट में है।

साल 1997 में आई थी बॉर्डर

बता दें कि बॉर्डर 2 साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का दूसरा पार्ट है। पहले पार्ट को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, सुरेश बेरी, पुनीत इस्सर, राखी (Border 2 Day 1 Collection) गुलजार, पूजा भट्ट, तब्बू और कुलभूषण खरबंदा जैसे दिग्गज एक्टर्स ने काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *