IND VS NZ: टीम इंडिया को बड़ा झटका, दोनों स्टार ओपनर हुए FLOP, इशान किशन से फैंस की उम्मीदें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रायपुर में दूसरा टी२० मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए। इस दौरान कीवी बल्लेबाज रचिंद्र रविंद्र ने 44 और कप्तान Mitchell Santner ने 47 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 200 के पार ले जाने का काम किया।

संजू का खराब फार्म

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पावर प्ले में ही बड़ा झटका लगा और दोनों स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन आउट हो गए। अभिषेक शर्मा आज खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं संजू सैमसन एक बार फिर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विश्व कप से पहले संजू सैमसन का खराब फार्म जारी है, जो टीम इंडिया के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।

ईशान किशन का जलवा

क्रीज पर ईशान किशन और कप्तान सूर्य कुमार यादव जमे हुए है। इशान किशन ने कीवी टीम का बुरा हाल कर दिया है। किशन ने 30 गेंदो पर 11 चौके और चार 6 की मदद से 75 रन बना दिए है। वहीं कप्तान सूर्या का फ्लॉप शो अभी भी जारी है, वो 10 बाल पर 10 रन ही बना पाए है। हालांकि वो वन डाउन पर आए ईशान किशन का भरपूर साथ दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *