क्या बना दिया भाई… BORDER 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, सनी देओल ने फिर दिखाया अपना दमखम

BORDER 2 Trailer: लंंबे इंतजार के बाद फाइनली सनी देओल की बहुप्रतिक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया में गदर काट दिया है। सनी देओल की डॉयलागबाजी इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है। उनके आंखों का जूनून और देशभक्ति से लबरेज संवाद आपके रोंगट खड़े कर देगे। पहले पार्ट की तरह ही दूसरे पार्ट में भी भर-भरकर एक्शन सीन्स डाले गए है।

सनी देओल ने लूटी महफिल

अनुराग सिंह ने बॉर्डर 2 को डायरेक्ट किया है। जिसमें फुल ऑन एक्शन सीन्स देखने को मिलते है। सनी देओल के अलावा वरूण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी इस फिल्म का हिस्सा है। ट्रेलर में दिलजीत और वरूण कें डायलाग भी काफी ज्यादा इंप्रेसिव लगते है। मेकर्स ने टीजर में जो गलती की है। उसे ट्रेलर में पूरी तरह से छुपाने का प्रयास किया है। नेवी वाले सीन थोड़ पुअर लगते है। बाकि ओवर आल ट्रेलर काफी धमाकेदार निकल कर सामने आया है।

READ MORE: ये क्या बना दिया भाई… शाहिद कपूर की O Romeo के Teaser ने काटा बवाल, फैंस बोले- ये तो कबीर सिंह का बाप

50 करोड़ की ले सकती है ओपनिंग

सनी देओल की इस फिल्म को 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। 18 जनवरी से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शूरू कर दी जाएगी। ट्रेड और मेकर्स इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें है। फिल्मी पंडितो का मानना है कि बॉर्डर 2 अपने पहले दिन कहीं ना कही 45 से 50 करोड़ नेट की कमाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *