‘अनियमितता करने वालों को…’, CM साय ने धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने धान खरीदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। प्रदेश के किसानों को खुशहाल बनाना हमारा एकमात्र लक्ष्य है। सीएम साय ने सख्त लहजे में कहा कि धान खरीदी में कहीं भी गड़बड़ी, बिचौलियों, फर्जीवाड़े या अनियमितता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

रिकॉर्ड स्तर पर हुई धान खरीदी

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी में पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसान समृद्ध होगा, तभी छत्तीसगढ़ सशक्त बनेगा। 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में ₹23,448 करोड़ सीधे पहुंचे हैं और 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है।

READ MORE: ये क्या बना दिया भाई… शाहिद कपूर की O Romeo के Teaser ने काटा बवाल, फैंस बोले- ये तो कबीर सिंह का बाप

सीएम साय ने आगे कहा कि धान खरीदी में कहीं भी गड़बड़ी, बिचौलियों, फर्जीवाड़े या अनियमितता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। किसान की मेहनत का हर दाना सम्मान पाएगा और उसके पसीने की कमाई का हर रुपया समय पर उसके खाते में पहुँचेगा, यही हमारी सरकार का संकल्प है।

READ MORE: पाकिस्तान कांप जाएगा… इस दिन आएगा Border 2 का Trailer, सनी देओल फिर मचाएंगी तबाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *