रायपुर। सीएम विष्णु देव साय आज आंधप्रदेश दौरे पर है। जहां वे आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री में आयोजित अटल–मोदी सुशासन यात्रा में सम्मिलित हुए। इस दौरान सीएम विष्ण देव साय ने कहा कि इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
विचार जनमानस में गहराई से स्थापित
सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि रैली में इस व्यापक जनसमर्थन से यह स्पष्ट होता है कि युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेई के विचार जनमानस में गहराई से स्थापित हैं और हमें सदैव राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, सुशासन तथा प्रतिबद्धता का संदेश देते रहेंगे।
READ MORE: सरकार पुलिस से लाठी भी बरसा रही है… भूपेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- अब कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा जो इनसे नाराज़ न हो
श्रद्धेय अटल के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी निरंतर देश को विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ा रहे हैं जिसे छत्तीसगढ़ की हमारी सरकार ने भी अंगीकार किया है।
