Sambhal road accident: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार और गोभी से लदी एक पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में 6 लोगो की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जबकि 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया।
हादसे में 6 लोगों की मौत
यह पूरा मामला जिले के हयात थाना क्षेत्र का है। जहां एक तेज गोभी ले लदी पिकअप और कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार और पिकअप के पऱखच्चे उड़ गए और हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहित की Sambhal road accident पत्नी रेनू (35), बेटा भास्कर (7), बेटी रिया (10), बहन देववती (40), भाभी गीता (28) और साले किशन का बेटा कपिल (12) की मौत हो गई। रोहित (38) और उनका बड़ा बेटा जय (13) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
READ MORE: वह मेरे लिए… हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लिए लिखा ऐसा पोस्ट, पढ़कर
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मृतकों के Sambhal road accident परिजनों को सूचित कर दिया। घायल परिचालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
