हमने महिला को 21… महतारी वंदन को लेकर CM साय ने क्या कहा, धान खरीदी को लेकर दिया बड़ा बयान

रायपुर। सीएम साय ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के किसान खुशहाल हो और महतारी सशक्त हो, यही हमारा संकल्प है, यही हमारी प्रतिबद्धता है। आज जशपुर जिले के नारायणपुर में आयोजित किसान-महतारी सम्मेलन में शामिल होकर हमारे अन्नदाताओं और मातृशक्ति से संवाद किया।

विकास कार्यों का किया लोकापर्ण

इस अवसर पर 80 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। हमारी सरकार अन्नदाताओं की समृद्धि और प्रदेश की महिलाओं के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

महतारी वंदन के 21 किस्त दिए

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 21 महीनों में 21 किस्तों के रूप में प्रत्येक पात्र महिला को ₹1,000 प्रतिमाह प्रदान किया है। इसका उद्देश्य हमारी माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

READ MORE: छॉलीवुड को मिलेगा एक और हीरो, धनेश साहू की पहली फिल्म दिसंबर में होगी रिलीज, जानें ये डेब्यू HIT या फिर…

80 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर

सीएम साय ने आगे कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है और यहां लगभग 80% लोग कृषि पर निर्भर हैं। हमारी सरकार ने वादा किया था कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा और यह वादा पूरा किया गया है।

READ MORE: बैगा आदिवासियों को प्रताड़ित करने… भूपेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वन विभाग ने पक्षपातपूर्वक कार्रवाई कर 4 परिवारों के घर तोड़ दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *