‘किसानों का रकबा काटा जा रहा…’, भूपेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- अनावरी रिपोर्ट के नाम पर फसल की पैदावार काटी जा रही

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बघेल का आरोप है कि एग्रोस्टेक पोर्टल के नाम पर किसानों का रकबा काटा जा रहा है। बिजली की समस्या अलग है, जमीन के जो दाम बढ़े हैं उसकी लड़ाई अलग है, ये सभी लड़ाई लड़नी होगी।

भूपेश ने भाजपा सरकार को घेरा

भूपेश बघेल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि एग्रोस्टेक पोर्टल के नाम पर किसानों का रकबा काटा जा रहा है, अनावरी रिपोर्ट के नाम पर फसल की पैदावार काटी जा रही है, बहुत बड़ी चुनौती किसानों के सामने है। बिजली की समस्या अलग है, जमीन के जो दाम बढ़े हैं उसकी लड़ाई अलग है, ये सभी लड़ाई लड़नी होगी।

READ MORE: बैगा आदिवासियों को प्रताड़ित करने… भूपेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वन विभाग ने पक्षपातपूर्वक कार्रवाई कर 4 परिवारों के घर तोड़ दिए

बघेल ने आगे लिखा कि अभी तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का घेराव हो गया है, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का घेराव हो गया है, अभी देखते जाइए भाजपा का कोई नेता गांवों में, शहरों में नहीं घुस पाएगा।

READ MORE: छॉलीवुड को मिलेगा एक और हीरो, धनेश साहू की पहली फिल्म दिसंबर में होगी रिलीज, जानें ये डेब्यू HIT या फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *