रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा आदिवासियों को प्रताड़ित करने का काम बदस्तूर जारी है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के गृहग्राम रतनपुर में वन विभाग ने पक्षपातपूर्वक कार्रवाई कर 4 परिवारों के घर तोड़ दिए लेकिन वहां बने अन्य मकान जिन्हें भाजपा के स्थानीय नेताओं का संरक्षण मिला है, उन पर जरा भी खरोंच तक नहीं आई।
बघेल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
भूपेश बघेल ने आगे कहा कि जब वन विभाग के इस पक्षपातपूर्ण रवैए का विरोध कांग्रेस के साथियों ने किया तब हमारे एक प्रवक्ता साथी के परिवार को इस विरोध की सजा दे दी, सरकार ने उनके पिता का स्थानांतरण अन्य जिले में कर दिया. मंत्री जी सनद रहे, आपके ये हथकंडे हमें गरीबों, आदिवासियों की लड़ाई लड़ने से नहीं रोक सकते. भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ हम सब हर लड़ाई के लिए तैयार हैं.

