मथुरा। वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में प्राकट्य महोत्सव के दौरान भारी भीड़ के बीच एक श्रद्धालु के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अमृतसर निवासी राजन अरोड़ा, जो दर्शन के लिए सीढ़ियों से आगे बढ़ रहे थे, उन्हें रोकने पर विवाद हुआ और आरोप है कि एक गोस्वामी ने उनके साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घायल श्रद्धालु को मौके पर मौजूद पुलिस ने डॉक्टरों तक पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिलाया। पीड़ित की तहरीर पर संबंधित गोस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस और श्रद्धालुओ के बीच बहस
बताया जा रहा है कि मंगलवार को तकरीबन 11 बजे एटा जिले के श्रद्धालु परिवार के 10 सदस्य मंदिर में गेट संख्या 2 से दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालु एंट्री गेट 2 से बाहर निकल रहे थे, तभी गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और बाहर निकलने वाले गेट संख्या एक से निकलने की अपील की। इसी चीज को लेकर श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते द्धालुओं ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बनाकक वायरल कर दिया।
READ MORE: ‘सदियों की वेदना आज विराम पा गई…’, अयोध्या में गरजे में पीएम मोदी, कहा- गुलामी की मानसिकता से मुक्त होना होगा
पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की
वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि श्रद्धालु परिवार पुलिसकर्मियों से जमकर मारपीट कर रहा है। कुछ पुलिसकर्मी बीच बचाव करने में जुटे हैं। इस पूरे मामले को लेकर श्रद्धालुओं का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने परिवार की सदस्य अनीता (40 वर्षीय ) के साथ अभद्रता की। जिसका विरोध करने पर झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान श्रद्धालु परिवार के यतींद्र के चोटें आई हैं।
