Unnao road accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार डंपन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
एक युवक की तड़प-तड़पकर मौत
यह पूरा मामला जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर एक तेज रप्तार डंपर ने दो बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की मौत
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायल युवक की हालत गंभीर है। दोनों दोस्त की शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
