RCB और मुंबई इंडियंस तो… मिनी ऑक्शन में इन 2 टीमों का रहेगा जलवा, इस खिलाड़ी को पाने के लिए लगेगी 20 करोड़ की बोली

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के लिए दिसंबर 2026 में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। आईपीएल की सभी टीम अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में लाने के लिए बोली लगाएगी। इस बार ऑक्शन में दो टीम का दबदबा देखने को मिलेगा। पहले कोलकाता नाइट राईडर्स और दूसरा चेन्नई सुपरकिंगस। चेन्नई की तुलना केकेआर को ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत है।

केकेआर के पास है सबसे ज्यादा पैसा

कोलकात नाइट राईडर्स के पास 64 करोड़ का पर्स है। जबकि चेन्नई के पास 40 करोड़ का पर्स बचा हुआ है। दोनों टीम इस मिनी ऑक्शन में जमकर खरीदारी करेगी। दोनों ही टीम को मिडिल ऑर्डर बैट्समैन और आलराउंडर की आवश्यकता होगी। केकेआर ने अपने चैम्पियन प्लेयरआंद्रे IPL 2026 Mini Auction रसेल को रिलीज कर दिया है। वहीं चेन्नई ने भी अपने लकी चार्म रविंद्र जडेजा को राजस्थान भेज दिया है। ऐसे में दोनों टीम आल राउंडर के लिए जमकर बोली लगाएगी।

READ MORE: ये तो फ्लॉप है… Border 2 से टक्कर लेने आ रही ये फिल्म, टीजर देख फैंस बोले – कोई अच्छी रिलीज डेट नहीं मिली

इन खिलाड़ियों पर सबकी नजर

खेल जानकारों कि माने तो मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन की सबसे ज्यादा डिमांड रहेगी। केकेआर किसी भी सूरत में इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए आतुर रहेगी। गेन मैक्सवेल, मथीसा पथीराना, IPL 2026 Mini Auction वेंकी अय्यर और आंद्रे रसेल पर भी लोगों की नजर रहेगी। अब देखने वाली बात होगी कि मिनी ऑक्शन में किस खिलाड़ी को आईपीएल की टीम सबसे महंगे दाम में खरीदती है।

READ MORE: अरे भाई ये क्या हो गया… धोनी, ऋतुराज या फिर संजू सैमसन, कौन बनेगा CSK का नया कप्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *