जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से 9 नवंबर को हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। जहां एक महिला ने बेरहमी से अपनी पति की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर फरार हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया और आरोपी महिला मंगरीता भगत (40 वर्ष) को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड़ जंक्शन से अरेस्ट कर लिया।
सूटकेस में मिला था पति का शव
बता दें कि 9 नवंबर को जिले के भिंजपुर गांव के एक मकान में सूटकेस में संतोष भगत की लाश मिली थी। महिला ने खुद अपनी बेटी को फोन लगाकर यह बात बताई थी कि उसने अपनी पति की हत्या कर दी। जिसके बाद संतोष भगत के भाई ने अपने भतीजी के साथ मिलकर दुलदुला में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की और आरोपी महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
शव को सूटकेस में भरकर फरार हो गया।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति संतोष उसके चरित्र पर शक करता था। जिसको लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ा कि पत्नी ने सील बट्टे (पीसने की पाटी) से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद शव को सूटकेस में भरकर फरार हो गया।
