तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहां कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर विवादित बयान दिया। उनके इस बयान का जमकर विरोध हो रहा है। आक्रोशित समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव किया और आशुतोष चैतन्य महाराज के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
कड़ी कार्रवाई करने की मांग
बताया जा रहा है कि तखतपुर तहसील के टिकरी पारा में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया गया था। व्यास पीठ पर आशुतोष चैतन्य महाराज भगवान श्री कृष्णा की कथा सुना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कह दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसको देखकर समाज के लोग भड़क गए और उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
कथावाचक के खिलाफ FIR
इस पूरे मामले को लेकर सतनामी समाज के लोगों ने कहा कि कथा वाचक आशुतोष चैतन्य ने सतनामी समाज के लिए कथा के दौरान पशब्दों का प्रयोग किया है। जिसकी समाज कड़ी निंदा करता है। उनके इस विवादित बयान को लेकर समाज में भारी आक्रोश है। कथावाचक के खिलाफ FIR दर्ज कराकर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की गई है।
