जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पत्नी ने खुद ही अपना सुहाग उजाड़ दिया और पति की हत्या करके शव को सूटकेस में बंद कर घर में छोड़ दिया। फिर मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने आरोपी महिला को महाराष्ट्र के मनमाड़ रेलवे स्टेशन से अरेस्ट कर लिया।
पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया
यह पूरा मामला जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव का है। जहां, संतोष भगत (43 वर्ष) नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रहता। पत्नी मुंबई मे काम करती थी और बात-बात में गांव आती जाती थी। बीते 7 नवंबर को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया
पुलिस ने बताया कि कातिल बीवी ने अपनी मंझली बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। उसके बाग शव को कंबेल में लपेटकर सूटकेस में बंद कर दिया। यह सुनकर बेटी घबरा गई और तुरंत अपने पति के साथ मायके पहुंची। फिर बड़े पापा को पूरी घटना बताई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया।
