जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा: केप्सूल वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, एक युवक की मौत

Janjgir-Champa Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवको को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया।

एक युवक की तड़प-तड़पकर मौत

यह पूरा मामला जांजगीर-बिलासपुर (Janjgir-Bilaspur) मुख्य मार्ग पर स्थित नरियरा गांव का है। जहां बाइक में सवार होकर अतुल कुमार साहू अपने दोस्त के साथ ट्यूशन जा (Janjgir-Champa Road Accident) रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और अतुल कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया।

READ MORE: हम ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाते… सांसद जियाउर्रहमान बर्क का विवादित बयान, कहा- ये हमारे मजहब के खिलाफ

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही अतुल के परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ जमकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने (Janjgir-Champa Road Accident) की बात कही। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

READ MORE: हत्या या आत्महत्या? नदी में तैरता मिला बिलासपुर HC के वकील का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

यातायात व्यवस्था बुरी तरह ठप

वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची मुलमुला थाने की पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मार्ग से हट (Janjgir-Champa Road Accident) जाने को भी कहा पर वे नहीं माने। जिसके चलते मौके पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *