Dhurandhar Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी लंबे टाइम से कर रहे है। धुरंधर का निर्देशन उरी जैसी तगड़ी एक्शन फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य़ धर ने किया है। धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए शेड्यूल है।
12 नवंबर को आएगा ट्रेलर
धुरंधर फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट निकल कर सामने आई है। जिसके मुताबिक आगामी 12 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर आने वाला है। जिसकी जानकारी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य़ धर (Dhurandhar Trailer) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में मशहूर एक्टर अर्जुन रामपाल की तस्वीर शेयर करके दी है। अर्जुन इस फिल्म खूंखार विलेन का रोल प्ले करने वाले है। जिसका मुकाबला रणवीर सिंह से होगा।
आदित्य धर का दमदार निर्देशन
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म की कास्टिंग काफी तगड़ी है। रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार में (Dhurandhar Trailer) दिखाई देंगे। अक्षय खन्ना इस फिल्म में मेन विलेन का रोल प्ले कर सकते है। धुरंधऱ को 200 करोड़ से ज्यादा के बजट के साथ बनाया गया है।
कुठ महीने पहले धुरंधऱ का एक टीजर भी आया था। जिसमें ऱणवीर सिंह ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए दिखाई दिए थे। आर माधवन संभवत इस फिल्म में अजय डोभाल का रोल प्ले कर सकते है। संजय दत्त (Dhurandhar Trailer) पाकिस्तानी कमांडर के रोल में दिखाई दे सकते है। 12 नवंबर को इन सारी चीजों से पर्दा उठ जाएगा।
