बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां अरपा नदी के पुराने पुल के पास एक व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिला है। शव की पहचान हाईकोर्ट एडवोकेट राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से भाटापारा का निवासी था, जो मंगला में रहता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
नदी में तैरता मिला शव
बताया जा रहा है कि बीती रात रिव्य व्यू और अरपा के पुलों पर लोगों को जमावड़ा लगा हुआ था। कुछ युवक नदी के आस-पास की तस्वीर ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने नदी के तेज धार में किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन-मालगाड़ी से भिड़ी, 10 से ज्यादा लोगों की मरने की खबर
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। देर रात तक एसडीआरएफ ने सर्चिंग अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। छानबीन के दौरान शव की पहचान हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस की जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेग।
READ MORE: योगी राज में भाजपा नेता भी सेफ नहीं…सहारनपुर में सोते वक्त भाजपा नेता की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि राहुल अग्रवाल मूल रूप से भाटापार का रहने वाला था। वह पिछले 7 सालों से मंगला में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहा था। गुरुवार रात वह अपने एक दोस्त की शादी में मोपका गया था। शादी के बाद उसकी कार रात के तकरीबन 12 बजे अरपा पुल के बीचों बीच खड़ी थी। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ कार को उठाकर अपने साथ ले गई। इधर वकील की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई।
