कुल्हाड़ी से दोनों पैर अलग किए फिर…ठेकेदार ने युवक की बेरहमी से हत्या, पूरा मामला जानकर सहम जाएगा दिल

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ठेकेदार ने अपने एक जान-पहचान के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। ठेकेदार का मन इतने में नहीं भरा तो उसने युवक के शव को टुकड़े-टुकड़े कर दिया। फिर बोरियों में भरकर अलग जगहों में फेंक दिया।

अमजद की गला घोंटकर हत्या

बताया जा रहा है कि एक बीते तीन नवंबर की रात ठेकेदार फरमान ने अमजद नाम के युवक तो अपने घर बुलाया। इस दौरान फरमान और अमजद के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ा कि ठेकेदार ने दुपट्टे से गला घोंटकर अमजद की हत्या कर दी। फिर कुल्हाड़ी से उसके शव को तीन टुकड़े कर दिए।

READ MORE: सड़क पर दौड़ी मौत: तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल को रौंदा, पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर

साले की मदद से शव को ठिकाने लगाया

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने युवक के दोनों पैर अलग कर दिए और सभी हिस्सों को अलग-अलग बोरियों में भर दिया। उसके बाद अपने साले की मदद से युवक के शव को ठिकाने लगा दिया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली है।

READ MORE: अय्याशी के लिए पति की बलि… प्रेमी को पाने के लिए पत्नी ने करा दिया पति का मर्डर, दोस्त ही निकला कातिल

फिलहाल एनडीआरएफ और पुलिस की पूरी टीम ढमोला नदी में सर्चिंग अभियान चला रही है लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं किया गया है। यह हत्या आरोपी की पत्नी एवं मृतक के बीच अफेयर से जुड़ी भी मानी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *