Sulakshana Pandit Death: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। 70 और 80 की दशक की मशहूर अदाकारा सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया। सुलक्षणा पंडित लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
एक्ट्रेस के साश सिंगर भी रही
सुलक्षणा पंडित न सिर्फ एक अभिनेत्री थी बल्कि उन्होंने दर्जनों फिल्मों में गीत भी गाया है। सुलक्षणा पंडित का नाता संगीत जगत से रहा है। फेमस संगीकात जतिन और ललित उनके भाई है। वहीं विजेता पंडित उनकी सगी (Sulakshana Pandit Death) बहन थी। सुलक्षणा पंडित हिंदी फिल्मों के दिग्गज वेक्टर संजीव कुमार से बेइंतहा प्यार करती थी। उन्होंने संजीव कुमार को शादी के लिए प्रपोज भी किया लेकिन एक्टर ने उनके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया।
संजीव कुमार से करती थी प्यार
कहा जाता है कि संजीव कुमार की न से सुलक्षणा पंडित बुरी तरह टूट गई और उन्होंने कभी शादी नहीं की। इसे संयोग कहे या कुदरत का करिश्मा कि उनका निधन भी उसी दिन यानि 6 नवंबर को हुआ। जिस दिन संजीव कुमार (Sulakshana Pandit Death) का भी निधन हुआ था। सुलक्षणा पंडित ने अपने दो दशक से भी लंब चौडे़ फिल्मी करियर में ढेर सारी क्लासिक फिल्मों में काम किया। जिनमें ‘हेरा फेरी’, ‘वक्त की दीवार’, ‘अपनापन’ और ‘खानदान’ जैसी फिल्में शामिल है।
