श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां शादी से लौट रहे पिता और पुत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
हादसे में पिता की मौत हो गई
यह पूरा मामला जिले के हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र का है। जहां साइकिल सवार पिता और पुत्र शादी समारोह से शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
READ MORE: अय्याशी के लिए पति की बलि… प्रेमी को पाने के लिए पत्नी ने करा दिया पति का मर्डर, दोस्त ही निकला कातिल
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। डंपर चलाक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है।
