बैटिंग फ्लॉप गेंदबाजी सुपरहिट: वाशिंगटन सुंदर की फिरकी से जीती टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 119 रन पर ऑलआउट

India vs Australia : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 मैच में करारी शिकस्त दी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हरा दिया है। भारतीय गेंदबाजों ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को 119 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। इसी के साथ 5 मैचों की टी-20 में सीरीज में इंडियन टीम 2-1 से आगे है।

सुंदर ने ऑस्ट्रेलियन टीम को किया चित्त

इसी दौरान भारतीय गेंदबाजों ने तगड़ी गेंदबाजी की। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर ने 8 गेंदों पर 3 रन देकर तीन विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलियन टीम को धराशयी कर दिया। ऑलराउडंर शिवम दुबे और अक्षऱ पटेल ने 2-2 विकेट लिए। साथ ही अर्शदीप, बुमराह, वरुण को 1-1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलियन टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने चारों खाने चित्त कर दिया।

टीम इंडिया के लिए उपकप्तान शुभमन गिल ने 39 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा और सूर्य कुमार यादव ने 20-20 प्लस रन बनाए और जैसे तैसे करके टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 167 रनों का लक्ष्य दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *